धनबाद, अप्रैल 24 -- जैक मैट्रिक रिजल्ट 2026 में धनबाद ने राज्य में 10वां स्थान प्राप्त किया है। धनबाद के 95.84 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल 26,943 छात्र-छात्राओं में से 25,824 परीक्षार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट की खास बात यह रही कि वर्ष 2025 के मुकाबले धनबाद का रिजल्ट अच्छा रहा। वर्ष 2025 में 91.55 फीसदी बच्चे पास हुए थे। पास प्रतिशत के आधार पर धनबाद का स्थान 13वां था। ऐसे में वर्ष 2026 में धनबाद तीन स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंचा। 4.29 फीसदी रिजल्ट भी अधिक हुआ। वर्ष 2024 में धनबाद का 11वां स्थान (90.341 फीसदी), वर्ष 2023 में धनबाद आठवें स्थान पर (96.226 फीसदी), वर्ष 2022 में राज्य में नौंवा स्थान (96.226 फीसदी) मिला था। यह भी पढ़ें- जैक मेट्रिक में 7,376 छात्र फर्स्ट डिवीसन और 7,813 सेकंड डिवीसन से उत्तीर्ण बेह...