नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- भारतीय बाजार में अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स मॉडल की तादात तेजी से बढ़ रही है। इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कार्गो मॉडल भी शामिल हैं। वहीं, कुछ कंपनियों इन कार्गो को ज्यादा कम्फर्टेबल और ईजी-टू-ड्राइव बनाने के लिए थ्री-व्हील का भी इस्तेमला कर रही हैं। बेंगलुरु की EV स्टार्टअप आईगोवाइज मोबिलिटी (iGowise Mobility) ने अपनी खास BeiGo X4 पेश की है। यह एक टिल्टिंग इलेक्ट्रिक ट्राइक (तीन पहियों वाली गाड़ी) है। इसमें टू-व्हीलर की फुर्ती और थ्री-व्हीलर की ज्यादा स्टेबिलिटी का कॉम्बिनेशन है। इसकी डिलीवरी दिवाली सीजन में शुरू होने की उम्मीद है। BeiGo X4 को iGowise की अपनी 'एंटी-टॉपल टिल्टिंग टेक्नोलॉजी' पर बनाया गया है। यह टेक्नोलॉजी गाड़ी के ऊपरी हिस्से को राइडर के साथ नैचुरली झुकने देती है, जबकि पीछे के दो पहिए बेहतर ग्रिप और ...