मऊ, मई 4 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम ने सोमवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर गालिबपुर में एक घर के अंदर पशु का बध करते समय तीन पशु तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार तीनों पशु तस्करों के पास कोई भी लाइसेंस नहीं था। पुलिस टीम ने पशु तस्करों के पास से अवैध मांस, चाकू और चापड़ बरामद किया है। पुलिस टीम की कार्रवाई से पशु तस्करों में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम ने सोमवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर गालिबपुर स्थित एक बंद घर में दबिश दिया। यह भी पढ़ें- तस्करी के 12 मवेशी जब्त, तीन तस्कर धराए इस दौरान पुलिस टीम ने बिना लाइसेंस के पड़वा को क्रूरतापूर्वक काटने में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करो...