उन्नाव, मार्च 15 -- हिलौली। मौरावां थाना पुलिस ने रविवार सुबह बसहा तिराहा के पास दबिश देकर तीन पशु चोर गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। चोरों के पास से पुलिस ने दो भैंस, एक लोडर व कार, तीन मोबाइल और 23 सौ रुपये बरामद किए हैं। बतातें चलें कि रविवार सुबह पुलिस गश्त कर रही थी। तभी बसहा तिराहा के पास संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर रोक लिया। वाहन में पुलिस ने चोरी की दो भैंस बरामद की। उसके बाद वाहन में सवार पुरवा थाना के शिवदीनखेड़ा गांव निवासी विनोद यादव पुत्र मंगल प्रसाद, मौरावां थाना के पिंडुरी गांव निवासी उमेश पुत्र लवकुश पासी और इसी थाना के सहायखेड़ा मजरा गौनामऊ गांव निवासी पंकज पुत्र हरीराम पाल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर बाइक से आगे चल रहा युवक निवासी मलिहागाढ़ा असोहा मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.