गंगापार, फरवरी 28 -- यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहबरा गांव में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला प्रकाश में आया है। अंकुर पांडेय की पत्नी कोमल पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मोनू पांडेय पुत्र बटुकनाथ, दूधनाथ भारतीय पुत्र बीन बहादुर और ऋषि सिंह पुत्र साजिले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहरीर के अनुसार, मोनू पांडेय मुंबई से एक मोटरसाइकिल लाया था, जिसे कथित तौर पर दस हजार रुपये में गिरवी रख दिया गया। इस संबंध में अंकुर को जानकारी नहीं थी। जब उसने पूछताछ की तो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और पंद्रह हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप है। परिजनों का कहना है कि लगातार प्रताड़ना, धमकी और आर्थिक नुकसान से अंकुर मानसिक रूप से आहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.