पूर्णिया, फरवरी 13 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा में दो परीक्षा केन्द्रों पर नौवें दिन एक ही पाली में परीक्षा ली गई जिसमें 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के केन्द्राधीक्षक शमीम अख्तर ने बताया कि कुल 26 में 24 परीक्षार्थी उपस्थित 02अनुपस्थित रहे। मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के केन्द्राधीक्षक राज किशोर यादव ने बताया कि कुल 19 परीक्षार्थी में 18 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 01अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...