गढ़वा, फरवरी 4 -- डंडई, प्रतिनिधि। जैक बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा हुई। प्लस टू उच्च विद्यालय लवाही कला के परीक्षा केंद्र पर 705 विद्यार्थियों में 699 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखी। उक्त केंद्र पर छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उसी तरह उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जरही के परीक्षा केंद्र पर 352 में 351 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उक्त केंद्र पर भी एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरार के परीक्षा केंद्र पर भी एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा, जबकि 305 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रखंड क्षेत्र के तीनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 1355 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्लस टू उच्च विद्यालय लवाही कला परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक अमिताभ कु...