मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- बुढ़ाना कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल कुमारी योगेश ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उसने उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं। इस उपलब्धि से महिला कांस्टेबल ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।कुमारी योगेश ने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस स्पर्धा में पंजाब की टीम को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की। उनकी इस जीत ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है, जिसकों लेकर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री ने कुमारी योगेश को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कोतवाली के अन्य स्टाफ ने भी उन्हें बधाई दी। कुमारी योगेश ने बताया कि उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिले दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करना है। इस सपने को पूरा करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.