अल्मोड़ा, मार्च 14 -- छतगुल्ला गांव की पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने नई दिल्ली में ग्रां प्री में तीन पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। नेहरू स्टेडियम में भारत सहित रूस, नेपाल, भूटान, हांगकांग, सर्बिया, बोस्निया-हर्ज़ेगोविना और मिस्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गरिमा जोशी ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, जैवलिन थ्रो में शॉट पुट में रजत पदक जीते हैं। गरिमा जोशी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...