तीन पट्टियां धौड़ा 31 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट
धनबाद, अक्टूबर 2 -- सिजुआ दस नंबर स्थित तीन पट्टियां धौड़ा में 8 सितंबर को हुई भू-धंसान व गोफ की घटना से प्रभावित 31 परिवारों को बीसीसीएल प्रबंधन ने बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट कराया। कंपनी के वाहनों से सिजुआ स्टेडियम स्थित अस्थायी राहत शिविर से प्रभावितों को घरेलू सामान सहित बेलगड़िया पहुंचाया गया। मौके पर मोदीडीह कोलियरी के एजेंट संतोष चौधरी, साजन महतो, मजहर अंसारी व नीरज गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने आवंटन पत्र, शिफ्टिंग भत्ता, संबंधित कागजात व अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया प्रभावित परिवारों के समक्ष पूरी की। इसके साथ ही सिजुआ स्टेडियम का राहत शिविर बंद कर दिया गया। प्रभावित परिवार मायूस होकर वहां से रवाना हुए।
घटना का विवरण लोगों ने बताया कि उनके पूर्वज करीब 70 वर्षों से उक्त स्थल पर रह रहे थे। 8 सितंबर की अहले सुबह जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.