बगहा, अगस्त 19 -- योगापट्टी। योगपट्टी में गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी योगापट्टी प्रखंड की सिसवा मंगलपुर, जरलपुर खुटवनिया और चौमुखा पंचायत में फैल गया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: तीन पंचायतों का संपर्क टूटा, घरों में घुसा पानीनदी का प्रभाव नदी का पानी खेतों और निचले इलाकों में फैलने से हजारों एकड़ में लगी गन्ने व धान की फसल बर्बाद हो रही हैं। खेतों में पानी लगने के कारण फसलें सड़ने लगी हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। छोटा चौमुखा-सिसवा मंगलपुर सड़क पानी बह रहा है। लोगों ने आवागमन के लिए चचरी का पुल बनाया है। इसके लिए लोगों ने 10 हजार रुपये चंदा इकट्ठा किये। ग्रामीणों के इस प्रयास से लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन पानी और बढ़ने की स्थिति में चचरी पुल के भी बह जाने का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ...