बोकारो, फरवरी 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के तीन पंचायत बुंडू, सदमा कला और पेटरवार पंचायत को पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी के द्वारा आई एस ओ 9001:2015 प्रमाणित घोषित किया गया। इस कड़ी में आई एस ओ प्रमाणपत्र बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति को रांची में शुक्रवार को प्रदान किया गया। गौरतलब है कि आई एस ओ प्रमाणित ग्राम पंचायतों के लिए निर्धारित वार्षिक मूल्यांकन की प्रक्रिया विगत 19 दिसंबर को किया गया था। यह अंकेक्षण पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार तथा आई एस ओ प्रमाणपत्र के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह भी ज्ञात हो कि अंकेक्षण के दौरान पंचायत द्वारा प्रदत्त सेवाओं की गुणवत्ता, अभिलेख संधारण, पारदर्शिता, जवाबदेही, शिकायत निवारण प्रणाली, नागरिक केंद्रित सेवा वितरण तथा आधारभूत एवं डिजिटल संरचना की समीक्षा की गई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.