देवरिया, मार्च 20 -- रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद के साथ ही एक सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। होली के दिन एक नीजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। जिस पर आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा था।पुलिस को दी गई तहरीर में डॉ.सुशील कुमार मल्ल पुत्र डॉ.अमरनाथ मल्ल ने कहा है कि वह बस स्टेशन के निकट लाला टोली वार्ड के रहने वाले हैं। उनके मकान में उनके पिता डॉ.अमरनाथ मल्ल का अस्पताल है। जहां चार मार्च को कुछ लोग एक युवक का इलाज कराने के लिए आए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि इलाज कराने की बात पर वह लोग उग्र हो गए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर एक सौ से अधिक लोगों ने परिवार के लोगों को मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया। साथ ही अस्पताल में घुसकर उनकी कार, अस्पताल ...