मोतिहारी, मार्च 8 -- हरसिद्धि, एसं। सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया में एक मेडिकल दुकान के पीछे भाड़े के कमरे व हरसिद्धि नहर के समीप से भी एक भाड़े की कमरे में छापेमारी कर आर्केस्ट्रा ग्रुप से तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। वहीं, तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि उन्हें हरसिद्धि में संचालित आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से काम कराने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करते हुए स्वयं के अलावे दारोगा अविनाश कुमार, शिखा कुमारी, अंकित कुमार, अक्षय कुमार आदि का टीम बनाकर छापेमारी की गई जहां से तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। वहीं तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार संचालको में सुधांशु कुमार, मुकेश कुमार व नीलकमल शामिल हैं। सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में ...