तीन नशा तस्करों से एक करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद
सहारनपुर, मई 18 -- तीतरों संवाददाता। पुलिस ने एक करोड रुपए से अधिक की स्मैक के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरसी रजवाहा पटरी मार्ग पर पुलिस गश्त कर रही थी। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने इरफान निवासी कुतुब खेड़ी थाना गंगोह, परवेज निवासी नवाजपुर थाना नकुड, सालिम निवासी चौतरा थाना झिंझाना को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विकास चारण ने बताया कि तीनों तस्करों के पास से 611 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ 22 लाख रुपये है। पुलिस के द्वारा पकड़े जाने से पहले सालिम ने 43 ग्राम स्मैक पहले ही बेच दी थी। सालिम पर थाना गंगोह तथा कैराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.