मधुबनी, अगस्त 30 -- बेनीपट्टी। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने मानकों के अनुरूप संचालित नहीं होने वाले संस्थानों के पाठ्यक्रमों की मान्यता वापस ली है। 10 अगस्त की सूची में मधुबनी के तीन संस्थान शामिल हैं। बेनीपट्टी के एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, डॉ. नेसर हैदर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज के एएनएम तथा रघोपुर बलाट स्थित जीएनएम स्कूल के जीएनएम पाठ्यक्रम की मान्यता 19 मार्च 2025 से वापस ली गई है। यह भी पढ़ें- कई संस्थानों के नर्सिंग कोर्स की राष्ट्रीय मान्यता हुई खत्मसंस्थानों से संबंधित जानकारी सीएस डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) ने बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित नर्सिंग संस्थानों में मानक के आधार पर संचालित नहीं होने पर मान्यता वापस ली है। 10 अगस्त 2026 को जारी परिषद की रिकॉग्निशन व...