चम्पावत, मार्च 24 -- टनकपुर में नवरात्र पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री के तीन नमूने जांच के लिए भेजे। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में मां पूर्णागिरि क्षेत्र के ठुलीगाड़, भैरव मंदिर, सेलागाड़ और टनकपुर बाजार की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने सेंधा नमक, पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर और मुरमुरा प्रसाद के नमूने प्रयोगशाला में भेजे। टीम ने दुकानदारों को मिलावटी सामग्री की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.