भागलपुर, मई 26 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निकायों की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में लखीसराय जिले के तीन नगर परिषदों में चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत नगर परिषद लखीसराय और नगर परिषद सूर्यगढ़ा में 27 मई 2026 को, जबकि नगर परिषद बड़हिया में 29 मई 2026 को निर्वाचन कराया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत नगर निकायों की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान के जरिए बहुमत के आधार पर कराया जाएगा। इससे पूर्व विभाग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, लेकिन अब पुनः कार्यक्रम जारी ...