बरेली, अगस्त 23 -- मीरगंज, संवाददाता। मीरगंज सहित तीन नगर पंचायतों में जल निकासी के लिए 3.80 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण होगा। शासन ने इन नगर पंचायतों में नालों के निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि की पहली किश्त के रूप में एक करोड़ 90 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में राज्य सेक्टर के सीवरेज और जल निकासी योजना के अंतर्गत नालों के निर्माण के लिए प्रदेश की 50 नगरीय निकायों में 5994.82 लाख रुपयों की धनराशि स्वीकृत की है। इन निकायों में नगर पंचायत मीरगंज को 169.95 लाख रुपये, नगर पंचायत सिरौली नगर पंचायत को 100.71 लाख एवं शीशगढ़ नगर पंचायत को 109.89 लाख रुपयों की धनराशि मंजूर की गई है। शासन ने स्वीकृत राशि की पहली किश्त के रूप में नगर पंचायत मीरगंज को 85 लाख, सिरौली को 50 लाख और शीशगढ़ को 55 लाख रुपयों की राशि अवम...