लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता यह भी पढ़ें- जाम का झाम: सड़क पर चलेगा बस अड्डा तो जाम ही लगेगा लखनऊ को मिली 300 नई एसी ई सिटी बसों के संचालन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। बस संचालन के लिए ऐसी रूपरेखा तैयार की गई है कि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिलें और शहर में सिटी बसों से ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके। इसके लिए लखनऊ को तीन हिस्सों में बांटकर 100-100 सिटी बसें नए बस अड्डों से चलाने की तैयारी है।लखनऊ में चल रही ई सिटी बसें लखनऊ में चल रही 115 ई सिटी बसों के लिए सिर्फ दुबग्गा में डिपो हैं। यहां से रोजाना 100 से ज्यादा बसें निकलती हैं और शाम सात बजे लौटती हैं। इस दौरान सिटी बसों से ट्रैफिक जाम और सवारियों को देर रात तक सिटी बसों की सेवाएं नहीं मिल पाती। इसे देखते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट ने 300 नई ई एसी सिटी बसों के संचालन की रूप...