गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में तीन दोस्तों को घेरकर मारपीट करने और एक युवक का मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। बांबे कॉलोनी नई बस्ती निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि एक मार्च की रात वह अपने दोस्त चंदन और अंकुर के साथ घर लौट रहा था। नई बस्ती टेंपो स्टैंड के पास जुनेद, बिजली, आरिश और महताब ने उन्हें रोक लिया। पहले आरोपियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से हमला किया, जिससे तीनों को सिर, पीठ और हाथों में चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...