मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- उम्र के इस पड़ाव पर जहां बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, इन तीन मित्रों ने अपनी रचनात्मकता से सबको चौंका दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी द एसडी पब्लिक स्कूल और नचिकेता स्कूल के कक्षा आठ के तीन होनहार दोस्तों चाणक्य शर्मा, उर्वार नारंग और कृष्ण भारद्वाज ने मिलकर एक नया फंतासी उपन्यास मीरास: डिवाइन हेयर्स राइज पेश किया है। नोशन प्रेस द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक विशेष रूप से उन युवाओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है जो जापानी एनीमे और डार्क फंतासी शैली को पसंद करते हैं। द एसडी पब्लिक स्कूल (कक्षा 8) के छात्र चाणक्य शर्मा पुत्र सिद्धार्थ शर्मा, नचिकेता स्कूल के कक्षा 8 के छात्र उर्वार नारंग पुत्र निशांत एवं द एसडी पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के छात्र कृष्ण भारद्वाज पुत्र दीपक भारद्वाज ने इस उपन्यास से साहित जगत में अप...