गुड़गांव, जून 22 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। गुरुग्राम से दफ्तर की कैब में घर लौट रहे तीन युवकों के साथ मारपीट, अपहरण और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि लोहे की रॉड और बेसबॉल के डंडों से लैस तीन लोगों ने युवकों को घेरकर बेरहमी से पीटा, उनके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई और एक युवक को जबरन कार में बैठाकर दिल्ली तक ले गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली की संगम विहार कॉलोनी निवासी सन्नी शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। वह 12 जून की शाम को अपने दो दोस्त अमित और विकास के साथ ऑफिस कैब में घर लौट रहा था। रास्ते में एमसीडी टोल के पास एक शराब ठेके के निकट तीनों कैब से उतरकर खाने-पीने के लिए रुक गए। कैब का चालक भी वहीं...