लखीमपुरखीरी, मई 13 -- लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र के गड़रिया चौराहे पर मंगलवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन दुकानों मे रखा लाखो का समान जल कर राख़ हो गया। मौके पर पहुंचे नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। गड़रिया निवासी अवधेश मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासी भूपतिपुर ने बताया कि उनकी की गड़रिया चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक, रेडीमेड कपडे व बैटरी इन्वर्टर की तीन दुकाने हैं, जिसमे मंगलवार आधी रात आग लग गई। पड़ोस के लोगो ने फोन पर सूचना दी। जिसके बाद थाना नीमगांव पुलिस को सूचना दी गई। मौके ओर पहुंची नीमगांव पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अवधेश मिश्रा के मुताबिक तीनो दुकानों मे लगभग 30 लाख का सामान जलकर राख़ हो गया। वहीं दुकान मे रखी दो लाख नगदी भी जल गयी , जिससे दुकान म...