भागलपुर, अप्रैल 6 -- नवगछिया में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि नवगछिया थाना से कुछ ही दूरी पर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामले में रंगरा थाना और नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक पर एक ही रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई, जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना चार अप्रैल की रात की है। जब निरंजन यादव, शिवनंदन यादव और मुकेश पासवान अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह लौटने पर तीनों दुकानों का ताला टूटा मिला और सामान गायब था। घटना से आक्रोशित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और "नवगछिया पुलिस मुर्दाबाद" के नारे लगाए। लोगों का आरोप है कि थाना के नजदीक होने के बावजूद पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.