सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पचऊध चौराहे पर चोरों ने सोमवार की रात में तीन दुकानों के‌ शटर का ताला तोड़कर नगदी, लैपटाप, बैट्री सहित लाखों का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चंपापुर गांव के रहने वाले हीरालाल यादव ने ढेबरुआ थाना में तहरीर देकर बताया कि वह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पचऊध चौराहे पर बिल्डिंग मॅटेरियल की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात चोर उनके दुकान के शटर को तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप,दो इन्वर्टर बैट्री,आलमारी व काउंटर में रखा 50 हजार रुपये और अन्य सामान उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने झिंगहा निवासी मनोज चौधरी के किराने की दुकान में शटर के लाक को तोड़कर उसमें से लगभग 55 हजार रुपये के सामान को उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने शोहरतगढ...