अयोध्या, फरवरी 16 -- मया बाजार । क्षेत्र के बरुआ बाबा धाम नागीपुर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन हनुमान गढ़ी के संत बाबा आदर्श दास ने किया। उन्होंने कहा कि भूत भावन भोले शंकर बड़े ही दयालु व सरल हैं मात्र एक लोटा जल अर्पित करने से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं। आयोजक अमरनाथ पाण्डेय, सुभाष शुक्ला, सुजीत मिश्रा,गोलू दूबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...