उरई, सितम्बर 25 -- उरई। संवाददाता इंडियन बैंक उरई में यूनाइटेड फोरम की जिला इकाई की आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अमित कुमार व सचिव सुरेश चंद्र याज्ञिक की मौजूदगी में हुई आम सभा में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों की सहभागिता रही। इसमें 28, 29 व 30 सितंबर को होने वाली हड़ताल की रूपरेखा बनाई गई।उपाध्यक्ष दीपेश वर्मा, हरिमोहन व सचिव सुरेश चंद्र याज्ञिक ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। अगर सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो उसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सह सचिव देवेंद्र सिंह, प्रशांत वर्मा, रोहित कुमार, संदीप कुमार, प्रियंका अग्रवाल, संदीप गुप्ता, सह संगठन मंत्री विक्रांत रायक्वार, अंशिका अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अमन सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी, कार्यालय प्रभारी कौशल किशोर, संयोजक अं...