सीतापुर, मार्च 7 -- मिश्रिख, संवाददाता। परिक्रमा के समापन के बाद प्रशासन ने तीन दिवसीय होली परिक्रमा मेला महोत्सव का आयोजन किया है। जिसका आगाज रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा। रविवार को प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह होली परिक्रमा मेला महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में प्रख्यात हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा और दमदार बनारसी जैसे कवि अपनी रचनाओं से समा बांधेंगे। कार्यक्रम की सूची एसडीएम/ मेलाधिकारी अभिनव यादव ने जारी की है। जिसके अनुसार रविवार, सोमवार और मंगलवार की शाम में मेला परिसर के पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। रविवार दोपहर को आशा सम्मेलन में स्वयं सहायता समूह प्रतिभाग करेंगे, जबकि शाम में भजन संध्या में स्वाति मिश्रा, हेमन्त ब्रजवासी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं नौ मार्च सोमवार दोपहर को किसान ...