चक्रधरपुर, अप्रैल 29 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत टेबो पंचायत के पिंगु खेल मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय सिंह गागराई ने की। उद्घाटन मैच का मुकाबला लागुरा हॉकी टीम और लोवाहातु हॉकी टीम के बीच हुआ। निर्धारित समय में एक गोल दाग कर लोवाहातु की टीम विजेता बनी। मौके पर मुख्य अतिथि विजय सिंह गागराई ने कहा कि हॉकी अंतरराष्ट्रीय खेल है। यह बंदगांव प्रखंड में बृहत पैमाने पर खेली जाती है। यहां के हॉकी खिलाड़ी देश,विदेश में भी जाकर खेल चुके हैं। मौके पर सिरका तोपनो, गोपाल नाग, मंगल नाग, गिरी तोपनो, मुचराय नाग, सुलेमान भेंगरा, शांतिलता तोपनो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विदयालय द्वारा रीजनल हॉकी मीट का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.