सराईकेला, मई 9 -- खरसावां। कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी स्थित जोम्बरो स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 10 टीमों के वर्ग में पहला पुरस्कार बीएसटी नावदा ए टीम को दिया गया। वहीं आठ टीम वर्ग में पहला पुरस्कार जववेडा टीम, दूसरा पुरस्कार बीएसटी नावदा बी टीम को मिला। इसके अलावा छह टीम वर्ग में कुडुम्बा टोला ए टीम को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। हॉकी प्रतियोगिता में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। विजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ...