सीवान, अगस्त 21 -- सिसवन, एक संवाददाता। सरकारी पॉलिटेक्निक कालेज बावनडीह में विद्यार्थियों को आधुनिक व उभरती तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय हैण्डस आन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गुराुवार से शुरू किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अत्याधुनिक तकनीकों पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को तकनीकों की कार्यप्रणाली के साथ-साथ उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। प्रचार्य प्रवीण पचौरी ने बताया कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार पटेल, शशि भूषण कुमार, डॉ. दीपक कुमार सिंह, प्रणव कुमार निराला एवं प्रशांत कुमार द्वारा दिया जा रहा है।

हिंदी हि...