आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- गम्हरिया। सतबहिनी के जुलूमटांड़ में सार्वजनिक राधागोविन्द नाम संकीर्तन समिति की ओर से तीन दिवसीय सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सोमवार को संकीर्तन का समापन होगा। उसके बाद हर्षोल्लास के साथ धुलट का आयोजन किया जाएगा। मौके पर सभी ग्रामवासियों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में रतन महतो, हीरा लोहार, अम्बुज महतो, गोपेन महतो, रामु महतो, भवतोष महतो, बनबिहारी महतो, तपन महतो, अजीत कुमार महतो एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...