पूर्णिया, नवम्बर 7 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 10 स्थित गुड मिल्की लक्ष्मी मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन धूमधाम से शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद विभिन्न स्थानों से आई कीर्तन मंडलियों ने भगवान राम, सीता, श्रीकृष्ण, शिव-पार्वती के भजन और लीला प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और पंडालों से सजाया गया है। संकीर्तन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.