पीलीभीत, मार्च 28 -- भारतीय योग संस्थान द्वारा तीन दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर 29 से 31 मार्च को लगाया जाएगा। उप्र पूर्वी के उप प्रधान सीए संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रातः 6 से 7:30 बजे तक बल्लभनगर कॉलोनी के पार्क में लाभ लिया जा सकता है। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे। साधक अपनी शारीरिक समस्याओं से संबंधित बातचीत कर सकते हैं। यह पूरी तरह से शिविर निशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...