बदायूं, जनवरी 6 -- म्याऊं। क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में गंगाधर पाठक बाल विद्या मंदिर में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। स्काउट वर्ग में चंद्र शेखर आजाद टोली और रानी लक्ष्मीबाई टोली चैंपियन रही। मुख्य अतिथि सुरभित पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी अद्भुत क्षमताओं को पहचानें और अपनी शक्ति को सृजन के कार्य में लगाएं। विशिष्ट अतिथि सोनी पाठक ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से युवाओं में नवीन ऊर्जा का संचार होता है। भावनाएं शुद्ध और आचरण पवित्र हो जाता है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं के अनुशासित जीवन से राष्ट्र का मस्तक सबसे ऊंचा होगा। श्रेष्ठ नागरिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.