बहराइच, फरवरी 25 -- रिसिया, संवाददाता। रिसिया के ग्राम गुरचाही स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बच्चों के समूह ने रोचक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में स्काउट ताली, गुड गुड ताली, वेलकम ताली से बच्चों ने सबका मन मोहा। साथ ही अच्छी प्रस्तुति देने वाले बच्चे कौसर खान, नेहा, सीमा, सामिया, इन्ना खान, आमिर, समीर, फातमा बेगम, सना बेगम, सनाया, अब्दुल रहमान, संदीप आदि बच्चों ने टेंट के घर बनाया। इसके बाद सभी बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ अंगद पाण्डेय, साइमा स्माइल, दीपांजलि वर्मा के सहयोग से किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि महेश मिश्र, संदीप कुशवाहा, श्रीश श्रीवास्तव, जय प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह राठौर, अंकिता यादव, स्मित गौर आदि रहे। कार्यक्र...