मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 24 -- कस्बे की शिक्षण संस्था बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का बुधवार को समापन हो गया।इस दौरान सभी टोलियों को सम्मानित किया गया। बसंत शिक्षा सदन के तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का श्री शीतला माता मंदिर बाबरे वाली के प्रांगण में समापन हुआ। शिविर में बालक -बालिकाओं ने सराहनीय कार्य किए।शिविर मे प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टोलीयों को पुरस्कृत किया।इस दौरान चेयरमैन जमील अहमद,वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा,समाजसेवी अनिरुद्ध शारदा ने शिविर का निरीक्षण कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।कार्यक्रम में सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन शेखर प्रताप सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...