गोड्डा, मार्च 7 -- बसंतराय प्रखंड में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 9 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस संबंध में मनरेगा कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया है। कर्मियों ने बताया कि यदि तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वे कई वर्षों से सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। मनरेगा कर्मियों का कहना है कि स्थानीयकरण, लंबित मानदेय का भुगतान तथा अन्य लंबित मांगों की पूर्ति को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.