तीन दिवसीय समाधान समारोह 21 अगस्त से
मुजफ्फर नगर, जून 16 -- उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में समाधान समारोह के तहत पीठ संख्या-01 में पक्षकारों के बीच आपसी सुलह-समझौते की वार्ता शुरू हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि यह विशेष समाधान समारोह 21, 22 व 23 अगस्त तक चलेगा, जिसमें उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। सोमवार को अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार महेशानन्द झा और डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने पक्षकारों के बीच सुलह के प्रयास किए। सचिव ने अपील की कि कोई भी पक्षकार मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से अपने शमणीय अपराधों का शांतिपूर्ण निपटारा करा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.