तीन दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर
पाकुड़, मई 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में रंगारंग समापन हो गया। समापन दिवस पर विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मक प्रस्तुतियों से जीवंत नजर आया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास तथा पारंपरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना था। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजनसमापन समारोह कैंप के अंतिम दिन जुम्बा व्यायाम, कंचे का खेल, गिल्ली-डंडा, पिट्टू, गुलेल भाषण, क्षेत्रीय लोकनृत्य सहित कई मनोरंजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.