पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। अग्रवाल सभा भवन प्रांगण में तीन दिवसीय रामाश्रम सत्संग का शुभारंभ हो गया। रामाश्रम सत्संग उप केन्द्र में गुरु महाराज डा. चतुर्भुज सहाय की प्रार्थना व पुष्प वर्षा के साथ शुभारंभ कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तीन दिवसीय आध्यात्मिक आन्तरिक सत्संग में बरेली शाहजहांपुर लखीमपुर समेत आसपास जिले के अनुयायी पहुंचे। सत्संग में आचार्य राम प्रकाश अवस्थी ने बताया कि गुरु कृपा से परमात्मा तक पहुंचने का रहस्य और मनुष्य योनि को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आध्यात्मिक और आंतरिक जानकारी जरूरी है। टूंडला से गुरु महाराज पधारे हैं। गुरु कृपा के दर्शन मात्र से ही मनुष्य जीवन में प्रकाश आने लगता है। संजय पांडे, विवेक अवस्थी, विकास अवस्थी, जुगल किशोर, भुवनेश उपाध्याय, नरेश अग्रवाल, संजीव मोहन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रविंद्र प्र...