तीन दिवसीय सतत पुनर्वास कार्यक्रम का शुभारंभ
गौरीगंज, जून 3 -- मुसाफिरखाना। आदर्श सेवा समिति में तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा (सीआरई) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक शशिकांत सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें करीब 10 दिव्यांग प्रशिक्षणार्थी भी शामिल रहे। संस्थान के संरक्षक विजय शंकर तिवारी, रिसोर्स पर्सन प्रभास मिश्रा, राजीव कुमार, रोहिताश्व कुमार और मुकेश कुमार ने प्रतिभागियों को विशेष शिक्षा की आवश्यकता, महत्व तथा भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा सीआरई कार्यक्रम में किए गए नवीन बदलावों की जानकारी दी। इस अवसर पर पाठ्यक्रम समन्वयक राजकिशोर यादव, सत्यम कपीश गुप्ता, लवकुश सहित संस्थान के कर्मचारी और सहयोगी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.