तीन दिवसीय श्री बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा
सीतापुर, मई 11 -- रामकोट, संवाददाता। रामकोट के पिपरी मिश्र गांव में तीन दिवसीय श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। मंगलवार को कलश यात्रा ,वेदी रचना, मंडप प्रवेश व जलाअधिवास होगा। बुधवार को दूसरे दिन बेदी पूजन, अग्नि प्राकट्य, अन्नाधी वास, शर्कराधिवास, गांधदिवास, पुष्प मिष्ठानसहित महा स्नान किया जाएगा। वहीं गुरुवार को अंतिम दिन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन ,पूजन के साथ कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी व्यवस्थापक बाजीलाल मिश्र ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.