पीलीभीत, मार्च 29 -- जिला राइफल क्लब के अंतर्गत शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शूटिंग के जरिए होनहार प्रतिभाएं सामने आती हैं। देश को अच्छे निशानेबाज मिलते हैं। इस सिलसिले में जिला प्रशासन की तरफ से यह पहल की जा रही है। तीन दिवसीय 29 से लेकर 31 मार्च के बीच आयोजित होने वाली जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत अलग-अलग चरणों में पॉइंट 22.3 2 और पॉइंट 12 के अंतर्गत निशानेबाज की प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। इसके अंतर्गत राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल और 12 बोर ट्रैप प्रतियोगिता आयोजित की गई है।शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता के नोडल बनाए गए सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्जन तोमर ने बताया कि पुरुषों...