किशनगंज, फरवरी 16 -- किशनगंज। किशनगंज महाकाल सेवा समिति के द्वारा महाकाल धाम जोड़ा पहाड़ भूटान में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाये गए तीन दिवसीय शिविर में जिले के लोग तीन दिनों तक श्रद्धालुओं की सेवा करते है। इस कमिटी में शामिल लोग अपने व्यस्तम समय से समय निकाल कर परिवार के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। शिविर 14 फरवरी से 16 फरवरी तक लगातार 72 घंटे संचालित है। यह शिविर बिहार से लगने वाला एक मात्र शिविर है। महाकाल श्रद्धालुओं के लिए विश्राम एवं भोजन के साथ साथ ठहरने व दवाईयों की भी व्यवस्था की गई है। शिविर में लोगों को सेवा दे रहे है लोगों में कोई हाथों में करछुल लेकर भोजन पड़ोस रहा है, कोई मेडिकल कैम्प में श्रद्धालुओं के उपचार में लगा हुआ है, कोई चाय वितरित कर रहा है तो कोई जल। कमिटी के अध्यक्ष सूचित सिंह राणा ने कहा कि मानव सेवा ही सच...