फतेहपुर, मार्च 11 -- धाता। आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से शारदा कार्यक्रम के तहत ब्लाक सभी विद्यालयों से एक एक शिक्षक को तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में सभी एआरपी संदर्भदाताओं अपने विषयों में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि 6 से 14 वर्ष के बीच के जो बच्चे विद्यालय में नामांकन से छूट गए हैं उनको शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए तथा उनके उम्र के अनुसार उनके पूर्वज्ञान को देखते हुए अन्य बच्चों की तरह शिक्षित करना है। अब ड्राप आउट बच्चों को भी इसमें जोड़ा गया है। बीईओ संजय कुमार सिंह समेत अन्य तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...