सीतापुर, मार्च 17 -- सिधौली, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र में मंगलवार को आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन एवं नामांकन के लिए संचालित तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 185 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह ने कहा कि शारदा कार्यक्रम का उद्देश्य छह से 14 वर्ष की आयु के उन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है, जो किसी वजह से स्कूल छोड़ चुके हैं या जिनका कभी नामांकन नहीं हुआ। एआरपी अमित शुक्ल ने शारदा प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन करते हुए उनको गतिविधि शिक्षण से शिक्षित करना है। एआरपी सौरभ मिश्र ने हिंदी विषय की बारीक शिक्षण विधाओं से प्रतिभागियों को परिचित कराया। एआरपी राजर्षी सिंह...