मुंगेर, मई 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में तीन दिवसीय विशेष सरकारी कार्यक्रम में प्रतिनियुक्ति के बाद सदर अंचलाधिकारी अंजलि शुक्रवार को अपने कार्यालय लौट आईं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सदर अंचल में लंबित पड़े राजस्व कार्यों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया। सीओ अंजलि ने अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी, हलका कर्मचारी, प्रधान लिपिक व आईटी सहायक के साथ समीक्षा भी की। उन्होंने दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, परिमार्जन, जमाबंदी सुधार, एलपीसी, ऑनलाइन रसीद समेत सभी लंबित मामलों की फाइलें तलब कीं। समीक्षा में पाया गया कि विशेष कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण काफी संख्या में आवेदन निर्धारित समय सीमा से बाहर हो गए थे। सीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि म्यूटेशन के सभी लंबित मामले अगले 15 दिनों के अंदर तथा परिमार्जन व जमाबंदी सुधार के माम...