श्रावस्ती, जुलाई 7 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले में तीन जुलाई से पांच जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में हुई 4102 वाहनों की सघन चेकिंग की गई और 754 वाहनों पर की गई कार्रवाई। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और यातायात पुलिस की टीम ने चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 4102 वाहनों की जांच की गई। जिसमें काली फिल्म लगे 18 वाहन, हूटर लगे 16 वाहन, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 82 वाहन, वाहन में अवैध परिवर्तन(बम्फर आदि) में 33 वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 27 वाहन तथा गाड़ियों से बाहर निकले नंबर प्लेट सहित अन्य नियमों के उल्लंघन करने वाले 144 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय वाहनों का सघन चेकिंग अभियान...